BHILWARA

उदयपुर की बेटी प्रियंका विरवाल ने संभाला आबकारी विभाग में लेखाधिकारी पद

संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रेरक मिसाल बनीं RAS अफसर

शाहपुरा/उदयपुर (राजेन्द्र खटीक)।

उदयपुर शहर के सवीना क्षेत्र की बेटी और आरएएस अधिकारी प्रियंका विरवाल ने आबकारी विभाग, उदयपुर में लेखाधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) पद का कार्यभार ग्रहण किया है। प्रियंका ने बचपन से ही शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कड़ी मेहनत व पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को आकार दिया।

प्रियंका विरवाल ने 12वीं कक्षा में जिला मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2014 में MPUAT से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग करने के बाद 2015 में वाणिज्य कर विभाग में कर सहायक के पद पर चयनित हुईं। नौकरी के साथ ही उन्होंने RAS की तैयारी जारी रखी। 2018 में परीक्षा पास की, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका।

परिवार और मातृत्व की जिम्मेदारियों के बावजूद प्रियंका ने हार नहीं मानी। छह माह के शिशु की देखभाल करते हुए भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अंततः RAS 2021 में सफलता प्राप्त की। अब लेखा सेवा में चयन पाकर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि उदयपुर जिले का भी नाम रोशन किया है।

प्रियंका की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो जीवन की चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प रखते हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button