BHILWARA

*भाविप भगत सिंह शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में किया श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, लिए महत्वपूर्ण निर्णय*



  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद् भगत सिंह शाखा भीलवाड़ा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का प्रारंभ वन्दे मातरम के साथ किया गया उसके बाद नवीन कार्यकारिणी के स्वागत एवं परिचय हुआ। बैठक की शुरुआत मे नवीन कार्यकारिणी टीम का स्वागत परिचय किया गया उसके बाद आगामी समय के कार्यक्रम तय किये गए जिसमें प्रमुख रूप से शाखा के सभी सदस्यों से जीवंत सम्पर्क करने पर जोर दिया गया साथ ही 20-अप्रैल-26 को लगाये जाने वाले मेडिकल कैम्प की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि आगामी माह में शाखा द्वारा अभिरुचि शिविर का आयोजन, पर्यावरण सप्ताह, 500 पक्षी परिंडा वितरण, नई प्याऊ लगाने, वाटर कूलर दान करने जैसे कार्यक्रम किये जाएँगे वहीं शाखा अपने कार्य का विस्तार करते हुए स्थायी प्रकल्प के तहत एक विघालय गोद लेगी जिसमें वर्ष पर्यन्त विकास एवं सेवा के कार्य किये जाएँगे। बैठक मे श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त की गई।

Related Articles

Back to top button