BHILWARA

खेत की रखवाली कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, प्रथम दृष्टया माना जा रहा है जहरीले जंतु के काटने से हुई मौत


भीलवाड़ा । जिले के मांडल थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह खेत से युवक का शव अचेत अवस्था में मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण रावणा राजपूत (38) पुत्र लक्ष्मण सिंह दरोगा निवासी सीडियास, रोजाना की तरह शनिवार रात्रि को खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। लेकिन रविवार सुबह तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया, परंतु फोन पर बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे तो सत्यनारायण अचेत अवस्था में पड़े मिले।

तत्काल परिजन उन्हें मांडल के राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

सूचना पर मांडल थाने से उप निरीक्षक नन्दलाल गुर्जर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ग्रामवासी दिनेश गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया सत्यनारायण की मौत किसी जहरीले जंतु के काटने से होना माना जा रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!