BHILWARA

श्री शिव महापुराण कथा का कलशयात्रा के साथ प्रारम्भ


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-छाऊ देवी उपाध्याय की इच्छानुसार श्री शिव महापुराण कथा की जा रही है।जिसकी  सुबह 11 बजे कलश यात्रा भाणा गणेश जी मंदिर से बैंड बाजे के साथ शुरु हुई।इस कलश यात्रा में महिलाओं-पुरुषों ने भगवान के भजनों के साथ नाचते-गाते नजर आये।यह कलशयात्रा भाणा गणेश मन्दिर से होते हुए त्रिमूर्ति चौराया,रामद्वारा,पुराना बस स्टैंड, वेलकम होटल होते हुए फिर से त्रिमूर्ति चौराया होते हुए शिव शक्ति खटीक समाज धर्मशाला पहुची।जहा मंशापूर्ण महादेव व राधा-कृष्ण मन्दिर में दर्शन कर कथा स्थल पहुची वहा भोलेनाथ की आरती कर कथा प्रवक्ता परम् पूज्य श्री श्री 1008 जगतगुरु परमहंसाचार्य स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज कोठिया द्वारा प्रारम्भ की गई।
आज पहले दिन श्री शिव महापुराण कथा की जानकारी दी जिसमे दयानन्द सरस्वती जी ने बताया कि श्री शिव महापुराण भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिन्दू पुराण है।इसमें शिव के विविध रूपो,अवतारों,ज्योतिर्लिंगो,भक्तो और भक्ति का वर्णन बताया गया।
आज इस कथा में रामगोपाल शर्मा,मयंक शर्मा,राकेश शर्मा,नरेन्द्र शर्मा,विहान शर्मा,चिराग शर्मा,भवर सेन,शम्भू सेन,राजेन्द्र खटीक, मदन गुर्जर, अभिषेक सेन और महिलाओं में कुसुम लता शर्मा,दीपिका शर्मा,मधु शर्मा आदि महिलाएं-पुरुष उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button