BHILWARA

69 वी जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्र बॉलीबॉल प्रतियोगिता 30 से आकोला में।


ग्रामीण जुटे तैयारियों में।
जसवंत पारीक आकोला
69 वी जिला स्तरीय छात्र बॉलीबॉल प्रतियोगिता 17 वर्षीय आगामी 30 अगस्त से आकोला कस्बे में आयोजित की जाएगी।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए ग्रामीण तैयारियों में जुट गए हैं । आकोला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मनीषा पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय में ग्रामवासियों ओर विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत प्रशासक की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी के सुझाव लिए गए ओर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया ओर जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान प्रशासक शिव लाल जाट,समाजसेवी जमना लाल जोशी, गंगाधर व्यास, कुंजबिहारी पाराशर, कृष्णगोपाल आचार्य, सत्यनारायण काबरा, भैरू लाल जाट, प्रियदर्शी पारीक , पूर्व सरपंच हेमलता उपाध्याय, चांद मल डाड, जगदीश बांगड़, विकास पाराशर, बबलू भाट सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!