BHILWARA

अभिभाषक परिषद के अधिवक्ताओ द्वारा  पौधरोपण कर मनाई गुरु पूर्णिमा :-


बिजोलिया – शुभम । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अभिभाषक परिषद, बिजोलिया द्वारा सिविल न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखरेख का संकल्प लिया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का भी अवसर है। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर निर्मल कुमार जोशी, ब्रह्म प्रकाश तिवाड़ी, गोपाल प्रजापति, अनिल कुमार धाकड़, प्रदीप कुमार शर्मा, संजय कुमार धाकड़, नरेश सिंह तंवर, सुनील स्वर्णकार, गौरव शर्मा, मनीष धाकड़, हितेश धाभाई, शिवलाल धाकड़ तथा न्यायालय स्टाफ से अनवर हुसैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button