पीएम श्री विद्यालय बाकरा में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित, मिशन पढ़ो राजस्थान प्रखर 3.0 एवं रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाकरा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाल वाटिका (ECCE) कम्युनिटी कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता एवं अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर मिशन पढ़ो राजस्थान प्रखर 3.0 तथा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के माध्यम से बच्चों में पठन संस्कृति विकसित करने, भाषा दक्षता बढ़ाने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सोज़ीराम मीना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाल वाटिका के 20 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावकों और समाज की सहभागिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है तथा मिशन पढ़ो राजस्थान प्रखर 3.0 एवं रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि और सीखने की क्षमता को नई दिशा देंगे।
इस अवसर पर उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा, एसएमसी एसडीएमसी सदस्य सांवरिया सालवी, किशन सिंह रावणा राजपूत, शिव प्रकाश प्रजापत, दीपक पाराशर, प्राध्यापक दिनेश कुमार शर्मा ,प्रकाश सालवी , बलवंत पारीक , ऋषित महावर ,बाल वाटिका प्रभारी शिवराज कहार, पूजा सेन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, पुस्तक पठन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए इन अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।