BHILWARA

मदनलाल माली बने माली सैनी महासभा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष

समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने और एकता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा |

माली सैनी महासभा राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष छूटनलाल सैनी ने प्रदेश महामंत्री सागर मावर, भंवरलाल सैनी किरोड़ीवाल और प्रदेश सचिव लालचन्द सैनी की अनुशंसा पर मदनलाल माली (सोपरिया) को भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भीलवाड़ा माली समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर कृषि मंडी प्रांगण में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का समाजजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंच पर मदनलाल माली को साफा पहनाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यभार ग्रहण के बाद मीडिया से बात करते हुए मदनलाल माली ने कहा कि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे नशा, बाल विवाह, मृत्यु भोज और कपड़ा प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव और तहसील-तहसील जाकर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करेंगे और समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

माली ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि समाज में फैली बुराइयों को समाप्त कर युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जाए। हम सबको मिलकर समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है।”

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने उपस्थिति दर्ज कराई और अपने विचार साझा किए। अंत में मदनलाल माली ने जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने की बात कही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!