BHILWARA

ममता हुई शर्मसार, नवजात को झाड़ियों में फेंका

झालावाड़। शहर के कश्यप मोहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्दयी मां ने नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद झाड़ियों में फेंक दिया। देर रात झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे कुछ युवकों को शक हुआ।

युवकों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखा तो झाड़ियों में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ मिला। इसके बाद तत्काल राहतवीर पार्षद सुजीत उर्फ राम कश्यप को सूचना दी गई। मौके पर सौरभ, मनीष और मोंटू कश्यप भी पहुंचे। सभी ने मिलकर नवजात को कपड़े में लपेटा और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।



अस्पताल में डॉक्टरों ने नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एनआईसीयू में भर्ती किया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाने से नवजात की जान बच सकी।

इस मामले में युवकों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाली निर्दयी मां की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और अस्पतालों व निजी नर्सिंग होम से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!