BHILWARA

*लांबिया स्टेशन–शाहपुरा मार्ग को स्टेट हाईवे बनाने की मांग तेज, संकरी सड़क बनी हादसों का कारण*


*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में लांबिया स्टेशन से मेघरास, उपरेड़ा होते हुए शाहपुरा तक करीब 35 किलोमीटर लंबा मार्ग अत्यंत संकरा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही के बावजूद सड़क का चौड़ीकरण नहीं होने से दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने बताया कि इस मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर चौड़ीकरण की मांग पिछले 15 वर्षों से की जा रही है। विधायक, सांसद, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, जिला कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक हजारों ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली।


यह मार्ग दर्जनों गांवों, रायला की औद्योगिक इकाइयों, डीटीओ कार्यालय, कृषि मंडी और विभिन्न विभागीय कार्यालयों को जोड़ने वाला एकमात्र सीधा रास्ता है। संकरी सड़क के कारण 108 एंबुलेंस और आपात सेवाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दो वर्ष पूर्व इसे एमडीआर-417 घोषित किया गया था। यदि इसे स्टेट हाईवे बनाया जाता है तो शाहपुरा सीधे करेड़ा, देवगढ़ और राजसमंद से जुड़ जाएगा, जिससे मार्बल उद्योग और एनएच-48 से संपर्क मजबूत होगा।
क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि बजट सत्र 2026-27 में इस मार्ग के चौड़ीकरण व स्टेट हाईवे निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दी जाए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!