BHILWARA

आयुर्वेद की उपादेयता पर मंथन, नवग्रह वेलनेस से प्रदेश को मिलेगा लाभ

पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान अध्यक्ष से आयुर्वेद व स्वास्थ्य सेवाओं पर की सार्थक चर्चा

रायला/ आसींद- मूलचन्द पेसवानी
पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने सोमवार को श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के अध्यक्ष वैद्य हंसराज चोधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समकालीन स्वास्थ्य चुनौतियों, जीवनशैली जनित रोगों तथा आज के दौर में आयुर्वेद की बढ़ती उपादेयता पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।


मुलाकात के अवसर पर वैद्य हंसराज चोधरी ने आश्रम द्वारा प्रकाशित महत्वपूर्ण ग्रंथ ‘आयुष्मान भव’ एवं ‘स्वास्थ्य की रसोई’ पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर को भेंट किए। पुस्तकों के माध्यम से आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार और रोग निवारण के सरल उपायों पर प्रकाश डाला गया है।
पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने कहा कि बीते चार वर्षों में देशभर में सनातन काल से चली आ रही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आयुष मंत्रालय के माध्यम से आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


वैद्य हंसराज चोधरी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि नवग्रह वेलनेस का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के बीच एमओयू संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पहल से भीलवाड़ा जिले सहित पूरे प्रदेश के नागरिकों को समग्र एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस मुलाकात ने आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!