BHILWARA

श्री संकट मोचन बालाजी गौशाला में रक्तदान शिविर, 107 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान



बिजोलिया । श्री संकट मोचन बालाजी गौशाला समिति की ओर से गौशाला संस्थापक, गौभक्त स्वर्गीय दीपक गौड़ की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर गौशाला प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 107 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दीपक गौड़ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। रक्त संग्रहण का कार्य भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया।



इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश खंडेलवाल, पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, मंडोल बांध गौशाला संचालक रामफूल धाकड़, नारायण जाट, संजय धाकड़, हितेन्द्र सिंह राजोरा, उमाशंकर वैष्णव सहित अनेक अतिथियों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा गौशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गौशाला परिवार से प्रभु लाल धाकड़, रतन सिंह, प्रवीण कुमार, दीपक रामपुर, प्रजापत राजू धाकड़, बृजमोहन सहित कई गौसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!