BHILWARA

पत्रकार के मकान में दिनदहाड़े चोरी, किराएदार का बैग व नकदी ले उड़ा चोर

बिजौलिया। कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पथिक नगर–2 क्षेत्र का है, जहां सोमवार शाम दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर अज्ञात चोर ने किराएदार के कमरे से नकदी व जरूरी कागजात पर हाथ साफ कर दिया। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👇 वीडियो देखे 👇

जानकारी के अनुसार, पत्रकार श्याम विजय के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किराएदार विकास चौधरी, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी बिजौलिया में कनिष्ठ सहायक हैं, सोमवार शाम करीब सात बजे कुछ देर के लिए पास की किराणा दुकान गए थे। इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान में अनाधिकृत प्रवेश किया और कमरे से ऑफिस बैग, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

विकास चौधरी ने बताया कि लौटते समय उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को मकान से बाहर निकलते देखा, जो नजर मिलते ही फरार हो गया। अंदर जाकर देखा तो कमरे सहित अन्य दरवाजे खुले मिले। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सफेद जैकेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर बाहर जाता दिखाई दिया, हालांकि उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी।

घटना को लेकर थाना बिजौलिया में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने साफ कर दिया है कि बिजौलिया में चोरों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं, जो बेखौफ होकर रिहायशी इलाकों में वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!