BHILWARA

शीतलहर का असर: कक्षा 1 से 5 तक दो दिन का अवकाश घोषित


भीलवाड़ा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में जारी शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जसमीत सिंह संधु (आईएएस) ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से 05 तक के विद्यार्थियों के लिए 09 जनवरी (शुक्रवार) से 10 जनवरी (शनिवार) तक अवकाश घोषित किया है।



हालांकि, अवकाश के दौरान विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति विद्यालयों में यथावत रहेगी। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिला कलेक्टर द्वारा शीतलहर के मद्देनज़र कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया जा चुका है। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!