BHILWARA

योग्यता आधारित पदोन्नति परीक्षा में काछोला थाने के तीन जवान बने हेड कांस्टेबल, खाकी का बढ़ाया मान


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला थाना पुलिस के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब योग्यता आधारित पदोन्नति परीक्षा 2021-22 के घोषित परिणामों में थाने में तैनात तीन सिपाहियों ने सफलता हासिल कर हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति प्राप्त की इस उपलब्धि से काछोला थाना की खाकी का मान और बढ़ गया है पदोन्नत होने वाले जवानों में गोपेश कुमार, हंसराज मीणा तथा ओमप्रकाश मीणा शामिल हैं

[metaslider id=”6448″]

तीनों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना के बल पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया परिणाम घोषित होते ही थाना परिसर में हर्ष का माहौल बन गया थाना स्टाफ ने नव पदोन्नत हेड कांस्टेबलों का स्वागत कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उच्च अधिकारियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में योग्यता आधारित पदोन्नति प्रणाली से कर्मियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलता है,

जिससे कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता आती है परिवारजनों ने भी खुशी जताते हुए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया स्थानीय स्तर पर भी पुलिस विभाग की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है

काछोला थाना पुलिस के लिए यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समूचे स्टाफ के मनोबल को बढ़ाने वाली प्रेरणादायक घटना भी हे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!