BHILWARA

मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल के प्रयासों से क्षेत्र को मिली ₹5.99 करोड़ की ऐतिहासिक स्वास्थ्य सौगात

मांडलगढ़ / भीलवाड़ा:
क्षेत्रीय जनभावनाओं एवं विकास की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल की अनुशंसा पर जिला खनिज प्रतिष्ठान ट्रस्ट (DMFT) भीलवाड़ा द्वारा मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹5.99 करोड़ की लागत के 9 विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल के सतत प्रयासों से क्षेत्र में 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तथा 8 उप स्वास्थ्य केंद्रों (SHC) के नवीन भवनों का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों तक बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी।
स्वीकृत कार्यों के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बरून्दनी के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹159.00 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त 8 उप स्वास्थ्य केंद्रों—SHC कल्याणपुरा (मांडलगढ़), SHC दोलपुरा (मांडलगढ़), SHC जालम की झोंपड़ी (विकरन, मांडलगढ़), SHC माझीसाह का खेड़ा (गोपालपुरा, बिजौलिया), SHC धनवाड़ा (माल का खेड़ा, बिजौलिया), SHC जीवा का खेड़ा (कोटड़ी), SHC गेगा का खेड़ा (कोटड़ी) एवं SHC देवरिया (मंशा, कोटड़ी) के नवीन भवन निर्माण हेतु प्रति केंद्र ₹55.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जन-जन के स्वास्थ्य की चिंता को प्राथमिकता देने पर समस्त क्षेत्रवासियों ने विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!