आसींद थाने में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के प्रति निःशुल्क जागरूकता अभियान

BHILWARA
Spread the love



आसींद  पायलट आदर्श जीवन लोक उत्थान समिति के तत्वाधान में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय आसींद में महिला सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । लीगल काउंसलर अनिता साहू ने कार्यशाला में महिलाओं को कानूनी सहायता एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय की जानकारी दी तथा स नए कानूनी  नियमों तथा अधिकारों की जानकारी दी । महिलाओं को महिला उत्पीड़न से बचने हेतु कानूनी सहायता एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय की जानकारी दी । महिला सुरक्षा साइबर क्राइम बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों तथा उनसे निपटने के कानूनी उपायों की जानकारी दी इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबर 181 ओर 112 नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में महिलाओं को तुरंत इन नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकती है कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना मीटिंग के दौरान महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सुमन खोईवाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली निःशुल्क सरकारी योजना के बारे अवगत कराया तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के _प्रति जागरूक किया तथा ब्लॉक सुपरवाइजर हेमलता मौर्य  ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि की जानकारी दी जिसमें समस्त ग्राम साथीन महिला उपस्थित थी।