BHILWARA

राष्ट्र हित के कार्यों में तत्परता से लगा हुआ हैं संघ


बिजौलियां। नरेश धाकड़ ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना  के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर   विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया।उत्सव में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण संघवेश में मौजूद रहे वहीं  कस्बे के गणमान्य नागरिक व  मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के  मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती
के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक व्यास ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान  स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि स्थापना काल से लेकर आज तक संघ  राष्ट्र हित के कार्यों में तत्परता से लगा हुआ हैं।व्यास ने संघ के आनुषंगिक संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्,विश्व हिंदू परिषद् व अखिल भारतीय मजदूर संघ जैसे अन्य संगठनों की तत्काल समय में आवश्यकता औऱ उनके गठन के बारे में भी जानकारी दी।

व्यास ने बताया कि शताब्दी वर्ष में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्वत्व भाव का विकास, कुटुंब प्रबोधन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा।संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर हर हिंदू परिवार तक पहुंचेंगे और समाज निर्माण के इस पवित्र कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विजयादशमी उत्सव के तहत शस्त्र पूजन के साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा घोष वादन भी किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!