बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के अनुसार सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित अग्रसेन विद्यापीठ में नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई, गतिविधि के दौरान नशे की लत से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गई एवं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की जानकारी दी गई, साथ ही बाल विवाह की रोकथाम की जानकारी भी दी गई, गतिविधि के दौरान जानकारी दी गई कि किसी भी बच्चे की सहायता करने, बच्चों को नशे से मुक्त करवाने की जानकारी देने, बाल विवाह रोकथाम एवं बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाने के लिए सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है, जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। इस गतिविधि में जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी अनुराधा तोलंबिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सुपरवाइजर राजेश कुमार खोईवाल ने जानकारी दी। इस गतिविधि के दौरान 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
