भाविप भगत सिंह शाखा द्वारा आयोजित “दिशायें एक कदम भविष्य की ओर अभिरुचि शिविर 2026” सम्पन्न
*भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।* बच्चो में स्किल हो ना हो संस्कार जरूर होने चाहिए तभी आने वाली पीढ़ी संस्कारित होगी और सनातन धर्मसुरक्षित रहेगा। यह बात लधु उधोग भारती महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा द्वारा आयोजित “दिशायें एक कदम भविष्य की ओर अभिरुचि शिविर 2026” के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। लढा ने कहा की ऐसे शिविर बच्चों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भगत सिंह शाखा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया की किस प्रकार आजकल के युवा अपने ही धर्म और त्योहारों का मज़ाक़ बनाते है। इससे पुर्व भाविप भगत सिंह शाखा द्वारा आयोजित “दिशायें..एक कदम भविष्य की ओर अभिरुचि शिविर 2026” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन समारोह हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे समारोह में बच्चों के उत्साह, संस्कारों एवं प्रतिभा की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। बच्चो द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं रचनात्मक गतिविधियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम प्रभारी अनामिका खन्डेलवाल ने बताया की समारोह की मुख्य अतिथि लधु उधोग भारती महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने की। सोमानी ने शाखा के इस प्रकल्प की प्रशंसा की और आगे भी कुछ नवाचार हो ऐसी आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में शाखा प्रभारी श्याम कुमावत, प्रांतीय सदस्य भारतीय मोदानी की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों के हुनर की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सचिव मुकेश छीपा ने भीषण गर्मी के बावजूद बच्चों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ शिविर में सहभागिता निभाई। इसके लिए अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही परिषद की मातृशक्ति द्वारा दिए गए सहयोग, सेवा एवं सक्रिय सहभागिता की भी सराहना की। समापन अवसर पर बच्चों को सर्टिफ़िकेट प्रदान किये गये एवं प्रशिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर, कोषाध्यक्ष दीपक तुरकिया, सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। “संस्कार, सृजन और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत यह अभिरुचि शिविर बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया।” कार्यक्रम का सफल संचालन महिला संयोजिका पूनम डाड ने किया।
