BHILWARA

हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 612 यूनिट रक्त संग्रहित


भीलवाड़ा। राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए रामभक्तों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रविवार को हुतात्मा दिवस के अवसर पर जिलेभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविरों के माध्यम से भीलवाड़ा जिले में कुल 612 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें भीलवाड़ा महानगर में 384 यूनिट, गुलाबपुरा में 174 यूनिट और पुर में 54 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

मोक्षधाम स्थित बलराम व्यायामशाला में हुआ मुख्य आयोजन

मुख्य रक्तदान शिविर का आयोजन शास्त्री नगर स्थित बलराम व्यायामशाला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काठियाबाबा हनुमान टेकरी संत बनवारीशरण महाराज, हाथीभाटा आश्रम संत दास महाराज, प्रांत के विनीत द्विवेदी, विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेडिया, उपाध्यक्ष भारत गेंगट व आशुतोष सिंह, महानगर सहमंत्री सुशील सुवालका तथा सौम्या मेहता द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि अखिल भारतीय योजना के तहत यह आयोजन किया गया। शिविर के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, हर-हर महादेव, जय श्रीराम, और देश का बल बजरंग दल जैसे जयघोषों के बीच रक्तदान किया।

सातों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी

रक्तदान शिविर में रामस्नेही हॉस्पिटल ब्लड बैंक, कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक और महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीमों द्वारा रक्त संग्रह किया गया। शिविर में सातों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इसे सफल बनाया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:

ओमप्रकाश अग्रवाल, यशोदा मंडोवरा, भारती आसवनी, कलावती सोनी, संजय सेन, सुमित खंडेलवाल, अभिषेक पाराशर, घनश्याम खंडेलवाल, विकास सुवालका, अनिल भाटिया, श्याम शर्मा, बाबूलाल सेन, कमल राजपुरोहित, रमेश नागर, प्रीतेश जेथलिया, दिनेश सालवी, बृजेश पारीक, श्याम ओझा, धीरज शर्मा, रोहित सेन, रवि सोनी, सतु बजरंगी, सुनील उपाध्याय, सुनील त्रिवेदी, शुभम मिश्रा, ऋतिक जगत्यानी, कैलाश साहू, शुभम त्रिपाठी, अर्जुन साहू, नवीन आर्य, महेंद्र वैष्णव, विकास दाधीच, बबलू जाट, भानुप्रताप सिंह रावत, विजय कसारा, ऋषिराज हाड़ा, देवेंद्र सिंह, पप्पू साहू, भंवरसिंह नाथावत, सोनू आचार्य, साँवर माली, विष्णु सिखवाल, हंसराज लोधा, सुमित शर्मा, विवेक सिंह, सुरेश शर्मा, जतिन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!