मांडलगढ़। तहसील माहेश्वरी सभा मांडलगढ़ द्वारा महेश जयंती के उपलक्ष्य में व स्व.श्रीमती लक्ष्मी देवी सोमानी की मुख्य स्मृति में रविवार को नगर स्थित आम्बा की बावड़ी पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक गोपाल खडेलवाल, नगरपालिका पूर्व चेयरमेन संजय डांगी, पार्षद अनिता सुराणा, अर्जुन ब्रमभट्ट,नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर सहित गणमान्य समाजजनों की मौजूदगी में भगवान महेश की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मांडलगढ़ के पूर्व प्रधान जितेंद्र मुंदड़ा,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विनोद ओस्तवाल,तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंदड़ा,मंत्री ओमप्रकाश लढ़ा,नगर अध्यक्ष रमेश सोमानी, मंत्री भगवान काबरा, मुंदड़ा,पूर्व अध्यक्ष गोवर्धनलाल झंवर,मानसिंह मुंदड़ा, मुरली गट्टयाणी,छोटू लाल सोनी,गुलाब सोनी,महिला अध्यक्ष अल्का लढ़ा,नगर महिला अध्यक्ष गायत्री काबरा,मंत्री सोनू असावा, प्रियंका सोनी,जिला संगठन मंत्री इंद्रा झंवर,सत्यनारायण भंडारी,विनोद सोनी,विशाल सोनी,ओमप्रकाश लढ़ा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें युवा,युवतियां व युवक-युवकों ने उत्साह से भाग लिया। मंत्री भगवान काबरा ने बताया कि 23 जून को महेश जयंती अवसर पर नगर की पुरानी आबादी स्थित मोड़ का बालाजी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया व शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए काछोला ग्राम में होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होंगी।
