राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विटी इंटरनेशनल स्कूल में 14 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया कार्यक्रम के अध्यक्ष विशिष्ट विश्नोई विशिष्ट अतिथि पार्षद रेखा पूरी वही मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष लादू लाल तेली ओर साथ ही राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक रफीक सिंधी रहे उद्घाटन मैच अजमेर वर्सेज उदयपुर के बीच हुआ जिसमें अजमेर 4-0 से विजय रही सेकेंड मैच भीलवाड़ा वर्सेज नागौर के बीच हुआ जिसमें पेलेनटी शूटआउट में नागौर 3- 2 से विजय रही है तीसरा मैच जयपुर वर्सेज झुंझुनू के बीच हुआ जिसमें 2-0 से झुंझुनू विजय रही चौथा मैच श्रीगंगानगर वर्सेज बीकानेर के मध्य हुआ जिसमें गंगानगर 3-0 से विजय रही पाँचवा मैच धौलपुर वर्सेज अजेमर के मध्य खेला गया जिसमें अजमेर 4-0 से विजय रही संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि सारे ही मैच बड़े अच्छे ओर अनुशासन के साथ हुए हाल ही में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप से लड़कियों में अच्छा खासा जोश देखने को मिल रहा हे लड़कियां उनसे बहुत कुछ सीखने के साथ साथ उनमें आगे बढ़ने का ओर उनके जैसे खेलने का जुनून दिख रहा हे आज के कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं विशिष्ट विश्नोई ने भी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कोई एक हार या जीत से अपने भविष्य का निर्धारण नहीं होता है आज जितने भी बड़े खिलाड़ी है वह आप की उम्र से ही प्रतिदिन अभ्यास करते थे हार और जीत से दोनों से कुछ ना कुछ सीखते थे और आगे बढ़ते थे इस लिय प्रतिदिन मैदान से कुछ न कुछ सीख के जाना हे ओर अपना स्वभाव हमेशा विनम्र रखना हे रेफरी बोर्ड में शंकर लाल जीनगर जगदीश बुनकर अमर सिंह राठौड़ लोकेंद्र सिंह अमन चंदेल सिद्धार्थ पोरवाल किशन गगराई कुणाल कुमार मिथलेश मारु महेश शर्मा रहे वही कार्यक्रम में ओम प्रकाश काबरा दुर्गेश जोशी भेरू लाल जीनगर शिव राम खटीक दिनेश सेन सदीक लुहार विनोद जी रूनवाल सदीक पठान आदि मौजूद रहे
