BHILWARA

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में मनाया जश्न



मांडलगढ़। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले अभूतपूर्व जनादेश और ऐतिहासिक विजय की खुशी में आज मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा भव्य जश्न मनाया गया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी द्वारा हासिल की गई इस शानदार जीत से समूचे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।


इस ऐतिहासिक अवसर पर विधायक खंडेलवाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने इस जीत को विकासपरक राजनीति और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि इन राज्यों के परिणाम दर्शाते हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और भाजपा की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। यह ऐतिहासिक विजय समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है।

विजय उत्सव के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और विधायक खंडेलवाल के पक्ष में नारेबाजी करते हुए भाजपा के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!