BHILWARA

*चेटीचंड पर्व पर शोभायात्रा में झूमे सिंधी समाज के लोग*

*चेटीचंड पर्व पर शोभायात्रा में झूमे सिंधी समाज के लोग*
मांडलगढ़।सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड उपखण्ड क्षेत्र में धार्मिक भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर शुक्रवार को शहर आस्था, उत्साह और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। सिंधी समाज कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई भव्य वाहन रैली ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना दिया. रैली का जगह-जगह विभिन्न समाज के संगठनों द्वारा भव्य स्वागत हुआ। सिंधी समाज के प्रवक्ता महेश सिंधी ने बताया कि रैली की शुरुआत भगवान के गुरुनानक स्थित झूलेलाल मंदिर नई आबादी से पूजा-अर्चना के साथ हुई. श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की आरती उतारी। इसके बाद सजी-धजी वाहनों की लंबी कतार शहर की सड़कों पर निकली, जिसमें सिंधी समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. रंग-बिरंगे परिधानों और भक्ति से सराबोर चेहरों ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। रैली में युवाओं व युवतियों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं की टीम डीजे की धुनों पर नाचते-गाते जुलूस में आगे बढ़ रही थी। “झूलेलाल बेड़ा पार” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर रेली का स्वागत किया जिससे सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल देखने को मिली वहीं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा मांडलगढ़ शहर। मांडलगढ़ में चेटीचंड महोत्सव अवसर पर सिंधी युवकों ने निकाली दुपहिया वाहन रैली,क्षेत्रवासियों को हेलमेट लगाने का दिया संदेश सिंधी समाज के प्रतिनिधि लखु सिंधी ने बताया शोभायात्रा की रैली शहर के प्रमुख मार्गों  नई आबादी झूलेलाल मन्दिर से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड़, सस्टेच्यू सर्किल, होते हुए पुनः नई आबादी स्थित झुलेलाल मन्दिर पर पहुंची व महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें श्रोताओं ने देररात तक आनन्द लिया।शोभायात्रा में प्रभुदयाल सिंधी,नारायण दास सिंधी,भंवरलाल सिंधी,घनश्याम दास सिंधी,गोविंद सिंधी,अशोक सिंधी,नेवन्त सिंधी,मोहनदास सिंधी,अध्यक्ष योगेश कुमार सिंधी,रमेश सिंधी ,दिनेश सिंधी,पदमा देवी,चंद्रा देवी,गीता देवी,लता देवी राधा देवी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!