बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य बने राव रतन सिंह, बिजोलिया में मनाया जश्न

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया। मानव तिवाड़ी

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद पर राव रतन सिंह के निर्वाचित होने पर बिजोलिया में राव राजपूत समाज ने हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई। समाजजनों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा राव रतन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने कहा कि राव रतन सिंह का बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद पर निर्वाचित होना समाज और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व का लाभ अधिवक्ता जगत के साथ-साथ समाज को भी मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान अनिल सिंह, मनोज सिंह, शक्ति सिंह, हितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, प्रेम सिंह एवं लोकेंद्र सिंह सहित समाज के अनेक युवा एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।