Bhilwara News
गंगापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 580 प्रकरणों का निस्तारण, (1.46 करोड़ के अवार्ड पारित)

गंगापुर
(दिनेश लक्षकार )
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन गंगापुर न्यायालय परिसर में हुआ।इस हेतु दो बेंच गठित की गईं। प्रथम बेंच की अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनिता टेलर व सदस्य अधिवक्ता गणपत राणवा रहे। द्वितीय बेंच की अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल चौहान व सदस्य उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर रहे।तालुका सचिव निखिलेश जीनगर ने बताया कि लोक अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी, धन वसूली, भरण-पोषण, जल-बिजली, भूमि, पारिवारिक, एमएसीटी, बैंक व राजस्व विवाद सहित कुल 580 प्रकरणों का निस्तारण कर 1,46,75,092 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।



