Bhilwara News

छोटा पुष्कर मेला कल धोडकार्तिक पूर्णिमा मेले में 24 नवंबर को गूंजेगा कविताओं का जादू, खीरेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशाल कवि सम्मेलन

शक्करगढ़।

कार्तिक पूर्णिमा के वार्षिक मेले के अवसर पर खीरेश्वर महादेव धाम, छोटा पुष्कर के नाम से विख्यात धोड नगरी में 24 नवंबर को मंगलवार को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के संगम के बीच आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

टीम भोले ग्रुप के सानिध्य में आयोजन के तहत मंगलवार रात्रि 8:15 बजे से काव्य संध्या का आगाज होगा। इसमें बाबू बंजारा, राजकुमार बादल, निशा मुनि गौड़, गिरिराज अमेटा, मेघश्याम मेघ, मनीष सुखवाल एवं कमलेश कोकिला सहित आमंत्रित कवि और कवयित्रियां अपनी रचनाओं से श्रोताओं को काव्य रस से सराबोर करेंगे।

कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, वीर रस और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के वार्षिक मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ साहित्यिक कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

आयोजकों की ओर से क्षेत्र के धर्मप्रेमियों, साहित्य प्रेमियों एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कवि सम्मेलन का आनंद लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!