Bhilwara News

सवाईपुर में नवजात बच्चों ने गटकी दो बूँद जिंदगी की

तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत
सवाईपुर ( सावर वैष्णव ):- स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर पोलियो वैक्सीन की दो बूंदें पिलाई गई । सवाईपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. बनवारी लाल चौधरी के द्वारा शनिवार को जन्मे नवजात बच्चों को दो बूंद पोलियो की पिलाकर किया गया । पोलियो के खिलाफ बच्चो के सुरक्षा कवच को मजबूत बनाने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई । इस दौरान फरमा एसिस्ट गोविंद माली, एएनएम संतोष कुमारी, नर्सिंग ऑफिसर रितू सोलंकी, आशा सहयोगिनी सायर वैष्णव आदि कई मौजूद रहे । डॉ. बनवारी लाल चौधरी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 22 नवंबर को पोलियो बूथों पर तथा 23-24 नवंबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी । अभियान के अंतर्गत 30 टीमें, 1 ट्रांजिस्ट टीम व‌ 1 मोबाइल टीम नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के करीब 5230 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी । उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पोलियों बूथ बनाये गए है । अभियान में आशा सहयोगिनियां एवं एएनएम अपनी बखूबी भूमिका निभा रही है ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!