BHILWARA

सरथला स्कूल बच्चो को धूप में पढ़ाया जा रहा है भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष का औचक निरीक्षण


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

मांडलगढ़-काछोला के सरथला भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा ने सरथला स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जहा कक्षा 1से 8वी तक के बच्चों को तेज धूप में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। जब प्रधानाचार्य से बातचीत में पता चला कि सभी विभागों को इस समस्या की सूचना पहले ही भेजी जा चुकी है लेकिन अब तक शासन – प्रशासन की ओर से कोई जवाब नही आया है निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने पूरी शिकायत सूची दुर्गा लाल बेरवा को दिखाइए इसको लेकर दुर्गा लाल बेरवा ने शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए एक कहा है कि आज से 3 वर्षों से कक्षा एक से आठवीं तक की बिल्डिंग पुरी हस्त व्यस्त झर झर हो रही है जो 1992 में बनी हुई थी और चारों तरफ तालाब पानी में डूबी रहती हैं इसको देखते हुए 3 साल पहले उस  स्कूल को बंद कर दिया गया है इसको लेकर सभी बच्चों को बड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पढ़ाने पर मजबूर है दुर्गा लाल बैरवा ने मांग कि है कि शिक्षा विभाग और राज्य सरकार इन नन्हे मुन्ने बच्चों की तरफ देख ताकि भारत का भविष्य को अंधकार में ना पड़ने दे ताकि शिक्षित भारत बन सके।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!