BHILWARA

योग एक साधना है योग में हमे एक से अनेक साधक तैयार करने होंगे- मनोज प्रताप


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र राष्ट्रीय संघ योगासन भारत के तत्वावधान में तथा उसकी राज्य इकाई और जिला इकाई के सहयोग से 6th जिला योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 का सफल आयोजन बापूनगर स्थित सुषमा स्वराज सामुदायिक हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता मै जिलेभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन समारोह  में मुख्य अतिथि के रूप में  विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप विजेता अश्विनी विश्नोई एवं समाजसेवी  नारायण , लाडो स्पोर्ट्स के लक्ष्मण सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



प्रतियोगिता में कुल 10 इवेंट्स  हुए, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों का मन मोह लिया।

*समापन व मेडल सेरेमनी में मुख्य अभिभावक   मनोज प्रताप , मुख्य अतिथि वरिष्ठ अध्यापक सौरभ शर्मा  एवं पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष  भंवरलाल  शर्मा उपस्थित रहे* आपके द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए ।

इस प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी रहे-
👉 ट्रेडिशनल इवेंट-आराध्या प्रजापत,अनुष्का,आशा।
👉 आर्टिस्टिक सिंगल- गौरव
👉 फॉरवर्ड बेंड- अभिषेक, मोनिका
👉लेग बेलेंस- अनुष्का आदि।

इन सभी गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है और अब वे आगामी राज्य स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप में भी भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहाँ वे अपने दमखम का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। आयोजन समिति में जिला सचिव सुरभि शर्मा, टेक्निकल राजकुमारी चौधरी, तथा ऑर्गनाइजिंग कमेटी सदस्य सावन जांगिड़ एवं बप्पा विश्वाश,पियूष  सहित अनेक पदाधिकारी व सहयोगी उपस्थित रहे, जिनके अथक प्रयासों से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का मंच ही नहीं है, बल्कि योगासन भारत की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को भविष्य में खेल कोटा में निकलने वाली भर्ती में सरकारी नौकरी के अवसरों का भी लाभ मिलेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!