BHILWARA

भीलवाड़ा में जगतगुरू रामानन्दाचार्य जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा कल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- जगतगुरू रामानन्दाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव पर भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर वैष्णव बैरागी समाज के द्वारा कल 9 जनवरी को विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, बस स्टैंड के पास रामानन्द भवन देवा दास जी की बगीची में कार्यक्रम आयोजित होगा । वैष्णव बैरागी सेवा संस्थान भीलवाड़ा एवं समस्त वैष्णव बैरागी समाज भीलवाड़ा के द्वारा कल शुक्रवार 9 जनवरी को अनन्त विभुषित जगतगुरू श्री रामानन्दाचार्य जी महाराज के 726 वें जन्मोत्सव पर विशाल भव्य शोभा यात्रा निकल जाएगी ।

शोभायात्रा कल प्रातः 9:00 बजे से दूदाधारी मंदिर सांगानेर गेट से प्रारंभ होगी, जो गाजे-बाजे और हाथी, घोड़े शामिल होंगे । शोभायात्रा दुदाधारी मंदिर से श्री गेस्ट हाउस, महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराया, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री रोड़, परशुराम सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड से होकर रामानन्द भवन देवा दास जी की बगीची में पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा । इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की जाएगी ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!