BHILWARA

नगर पालिका शाहपुरा के 6 निलम्बित कर्मचारियों को किया पुनः बहाल


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-गत दिवस पूर्व नगर पालिका शाहपुरा के कर्मचारियों द्वारा बीमार कुत्तो को पकड़ने के दौरान एक कुत्ता मूर्छित हो गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे कुत्ते को मृत दिखाया गया और विभागीय कार्यवाही करते हुए 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

जिस पर कर्मचारियों तथा मजदूर संघ द्वारा विधायक डॉ लालाराम बैरवा के पास फरियाद/गुहार लेकर पहुंचे। जिस पर उनके तुरंत संज्ञान लेकर मामले की पड़ताल करवाई तो वहा कुत्ता मृत नहीं पाया जाकर जीवित पाया गया तथा विभाग के उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करवाकर निर्दोष कर्मचारियों को पुनः बहाल करने को कहा व आज उनके बहाली के आदेश करवाकर उन कर्मचारियों को विभागिय पत्रों की प्रतियाँ सौंपी गई। जिस पर सभी नगर पालिका कर्मचारियों ने सत्य की जीत पर विधायक कार्यालय शाहपुरा पहुंचकर आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!