BHILWARA

बेडच नदी में नहाने गए दो युवक डूबे एक बचा, दूसरे की तलाश जारी


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास क्षेत्र के चंवरा के बालाजी के पास से गुजर रही बेड़च नदी में शुक्रवार ननिहाल आए युवक अपने दोस्त के साथ पानी में डूब गये, जिसमें एक युवक बचकर बाहर निकल गया, जबकि दूसरा साथी पानी में डूब गया । सूचना पर पहुंची बीगोद थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम की मदद से पानी में डूबे युवक की तलाशी की जारी है ।

बरुदनी चौकी कांस्टेबल मीठालाल ने बताया कि समेलिया निवासी गोपाल कीर कचौलिया निवासी उदय पिता रमेश कीर उम्र 20 वर्ष के साथ अपने ननिहाल रामनगर, माताजी का खेड़ा आया था, जहां दोनों दोस्त बेड़च नदी में नहाने गये, जहां नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों पानी में डूबने लगे, जिसमें गोपाल तो बचकर बाहर आ गया, जबकि उसका साथी उदल पानी में डूब गया, जिसकी सुचना ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी पर पहुंचे जहां उसकी तलाशी की, सुचना पर बिगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान मौके पर मौजूद है, वही मांडलगढ़ से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों रेस्क्यू शुरू किया, काफी तलाशी की लेकिन उदल का कई कोई पता नहीं चला, गहरा पानी व घना अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया, अब शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू होगा ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!