BHILWARA

रावला घाट पर गुरु पूर्णिमा पर पूर्णिमा इष्टि यज्ञ हुआ

शाहपुरा!महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जन्म दिवस शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आज परम् पावन दिवस गुरु पूर्णिमा पर्व सरोवर यज्ञशाला रावलाघाट मे श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
विश्व कल्याण एवं सुख शांति के लिए स्वस्ती वाचनम के मंत्रो का पाठ किया गया। दैनिक यज्ञ के साथ पूर्णिमा इष्टि के विशेष मंत्रो द्वारा आहुतियाँ लगाई गयी। गुरु मंत्र गायत्री महामंत्र की भी विशेष आहुतियाँ लगाई गयी। यज्ञ प्रार्थना द्वारा सृष्टि के रचियता दिव्य प्रकाशमान गुरुओं के गुरु परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई कि हमारे दुर्गुण दुर्व्यशन दुरविचार को दूर कर, हमारी बुद्धि को सन्मार्ग पर लगाये रखें। जिससे हम परमार्थिक व लोक कल्याणकारी कार्य करते रहें। यज्ञ मे कन्हैया लाल आर्य, सत्य नारायण तोलम्बिया, देवेन्द्र सर्वा, मंथन सर्वा व राधेश्याम अग्रवाल ने आहुतियाँ लगाई।
वैदिक राष्ट्रगान व जयघोष बोलकर नमस्ते से अभिवादन किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button