BHILWARA

मॉडल विद्यालय के 30 शिक्षक शिक्षिकाओं का किया भारत विकास परिषद ने अभिनंदन

शाहपुरा!व्यक्ति के जीवन में जितना महत्व जन्म देने वाली माता का है उतना ही महत्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले एक गुरु का है इसीलिए गुरु को कुम्हार की संज्ञा दी गई है जो मटके की भांति ही शिष्य का निर्माण करता है।यह बात अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में आयोजित भारत विकास परिषद के गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। भारत विकास परिषद ने परिषद की स्थापना दिवस पर विद्यालय के 30 शिक्षक शिक्षिकाओं का ऊपर्णा पहनाकर श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में परिषद के सचिव सत्यनारायण सेन ने जीवन में गुरु के प्रति श्रद्धा व समर्पण की बात कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संस्कार प्रमुख जयदेव जोशी ने परिषद के मुख्य ध्येय संस्कार विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बालक के मन में बाल्य काल से ही संस्कारों का बीजारोपण होना चाहिए।

संस्कारों से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और भविष्य उज्जवल बनता है।इस अवसर पर कार्यक्रम को परिषद के अध्यक्ष पवन बांगड़, राष्ट्रीय समूह गान प्रभारी ओमप्रकाश सनाढ्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दो छात्र छात्रों का अभिनंदन किया गया जो वर्ष पर्यंत अपने अध्ययन,अन्य गतिविधियों एवं अनुशासन में अग्रणी रहे हैं।विद्यालय में कक्षा 11 के भैया पार्थ पोरवाल व कक्षा 9 की राष्ट्रीय तैराक भूमि बघेरवाल का परिषद की ओर से अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा वैदिका दाधीच जिनका हाल ही में एमबीबीएस में चयन हुआ को भी विद्यालय परिवार द्वारा ऊपर्णा पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!