BHILWARA

*विधायक शर्मा ने किया निर्माधीन मांडलगढ़-गुप्तेश्वर महादेव मार्ग के सीसी रोड़ का निरीक्षण*

मांडलगढ़। विधायक गोपाल शर्मा ने आज शुक्रवार को मांडलगढ़ नगर से गुप्तेश्वर महादेव सड़क के चल रहे सीसी रोड़ कार्य का निरीक्षण किया। विधायक शर्मा के साथ पालिकाध्यक्ष संजय डांगी, नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर,पार्षद अनिता सुराणा सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विधायक शर्मा ने ठेकेदार को चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य मे पूर्ण रूप से गुणवत्ता बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में चहुमुंखी  विकास लिए दृढ़ संकल्पित है  जिसमे मांडलगढ़ पालिका क्षेत्र में जालेश्वर तालाब जीर्णोद्धार, किले का विकास, सड़के,अस्पताल, बिजली घर व जनता की अपेक्षाओ के अनुरूप विकास कार्य गति पर है।

विधायक शर्मा के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुँचने पर गुप्तेश्वर महादेव कमेटी के पदाधिकारियों में मनोज जोशी,कमलेश जोशी, राजकुमार भंडारी,राजकुमार सेन,मुकेश बैरवा,प्रेम सिंधी सहित अन्य लोगों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया

वही गुप्तेश्वर महादेव पर शेष रहे विकास कार्यो को जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। विधायक शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों को समय पर पूरा कर जनता की मांग को पूरा किया जायेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!