BHILWARA

मजदूरी मांगने पर खदान मजदूर से मारपीट, बंधक बनाकर दी धमकी

बिजौलिया (मानव तिवाड़ी )। पत्थर खदान पर चार माह से कार्यरत एक श्रमिक को अपनी मेहनत की मजदूरी मांगना भारी पड़ गया। नयानगर निवासी सम्पत सिंह रावत ने स्थानीय खनन ठेकेदार नागपाल बंजारा और नारू बंजारा पर मारपीट, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़ित के अनुसार, खदान में कार्य करने के एवज में उसकी ₹2.85 लाख मजदूरी बकाया है। जब उसने कई बार भुगतान की मांग की तो ठेकेदार टालमटोल करता रहा। 8 जुलाई को रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे घर बुलाकर पीटा और बंधक बनाकर धमकाया कि “अब न पैसा मिलेगा, न काम मिलेगा। नयानगर छोड़ दे, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रह।”

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है और मजदूरों की सुरक्षा व अधिकारों पर सवाल उठने लगे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!