BHILWARA

भीमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद


भीलवाड़ा। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए भीमगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।



पुलिस द्वारा कार्रवाई थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया की बीते 18 अक्टूबर को कृष्ण कुमार चौधरी निवासी टोंक ने रिपोर्ट दी थी कि एमजीएच परिसर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ और मुखबिरों की सहायता से अपराधियों का सुराग जुटाया। जांच में संदिग्ध सत्यनारायण उर्फ विक्रमसिंह निवासी भादू, माण्डल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया और अपने साथियों सम्पतसिंह चौहान बरांटिया, हमीरगढ़ व गणेश गुर्जर भगवानपुरा, नीमच एमपी के नाम भी उजागर किए। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान में जुटी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!