BHILWARA

रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला, महिला की मौत:हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के झवर थाना क्षेत्र के धवा के पास सड़क हादसा सामने आया है। यहां रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।



हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल गुमाना राम मेघवाल गेलावास निवासी को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।



जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर 1:30 बजे के करीब जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर हुआ। धवा के निकट सिणली फांटा के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धवा पुलिस चौकी के ASI गजेंद्र ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से हादसा हुआ। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर है। घायल को जोधपुर रेफर किया गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!