BHILWARA

पीएम श्री विद्यालय बाकरा की अब बदलेगी तस्वीर, चार सेकंड ग्रेड शिक्षकों ने संभाला कार्यभार



शक्करगढ़

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा में लंबे समय से रिक्त चल रहे सेकंड ग्रेड शिक्षकों के पदों पर बुधवार को चार शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षकों के पदभार ग्रहण करने पर ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्य सोजीराम मीणा ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से गणित, अंग्रेजी, संस्कृत एवं हिंदी विषय के सेकंड ग्रेड शिक्षकों के पद रिक्त थे। बुधवार को राजेश मेघवाल ने हिंदी, मनोज मीणा ने गणित, मनीष कुमार बैरवा ने अंग्रेजी तथा त्रिवेणी खत्री ने संस्कृत विषय में पदभार ग्रहण किया।

चारों शिक्षकों के आने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को गति मिलेगी और लंबे समय से शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने शिक्षकों के पद भरने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे पीएम श्री विद्यालय में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button