Bhilwara News

उपप्रधान बनने के बाद धीरज गुर्जर ने खजूरी बाजार में लगाई चौपाल, सरकार-प्रशासन पर साधा निशाना

बोले- 10 पंचायत समिति सदस्य चुनकर भेजे, लेकिन मतदान नहीं करने दिया; प्रदेश स्तर तक आंदोलन करेगी कांग्रेस, कोर्ट में भी लड़ेंगे लड़ाई

शक्करगढ़।

खजूरी पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने उपप्रधान बनने के बाद खजूरी बाजार में चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनता का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने प्रधान पद के चुनाव में हुए घटनाक्रम को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा।

धीरज गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के 10 पंचायत समिति सदस्य चुनकर भेजे, लेकिन जिस तरह से सरकार और प्रशासन ने प्रधान पद के चुनाव में मतदान नहीं होने दिया, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जनता ने अपने प्रतिनिधि चुनकर भेजे, लेकिन उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर तक नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी। प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा और न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस पार्टी दोबारा प्रधान पद हासिल करने के लिए हर लोकतांत्रिक और कानूनी रास्ता अपनाएगी।

चौपाल के दौरान धीरज गुर्जर ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास और समर्थन दिया है, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल प्रधान पद की कुर्सी की नहीं, बल्कि जनता के जनादेश और निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के मताधिकार की है।

खजूरी बाजार में हुई इस चौपाल के बाद प्रधान चुनाव को लेकर कांग्रेस का विरोध अब प्रदेश स्तर पर ले जाने के संकेत मिल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!