बिजौलिया।
सकल हिंदू समाज, के तत्वावधान में आज व 18 जनवरी को नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में वाहन रैली, भव्य धार्मिक शोभायात्रा एवं विशाल धर्मसभा आयोजित होंगी।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 4 बजे से वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो थानेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। वहीं रविवार 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से चारभुजा मंदिर चौक से विशाल धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इसी दिन दोपहर 2 बजे से थानेश्वर महादेव मंदिर परिसर पुलिस थाना बिजौलिया के पास विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में पंचमुखी हनुमान दरबार भट्टों का बामनिया के गुरुदेव महेंद्र जी भट्ट का उद्बोधन होगा ।
