कोटा। नरेश धाकड़
श्री धाकड़ महासभा जिला कोटा महिला इकाई के तत्वावधान में भगवान धरणीधर गेम्स लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्य सचेतक एवं पूर्व विधायक नरेंद्र नागर ने की। समारोह की अति विशिष्ट अतिथि श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर रहीं।
विशिष्ट अतिथियों में श्री धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सुषमा धाकड़ एवं सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन दीपशिखा धाकड़ शामिल रहीं।
कार्यक्रम में श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई भीलवाड़ा की जिला अध्यक्ष संजू धाकड़ की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

प्रतियोगिता के तहत फाइनल क्रिकेट मैच कोटा शहर एवं कोटा देहात की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा देहात की टीम ने विजय प्राप्त की। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।


समारोह के दौरान अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, खेलों के महत्व एवं समाज में एकता बनाए रखने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।














