भीलवाड़ा। सिंधु स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा जय भगवान एक्यूप्रेशर संस्थान मुंबई के तत्वाधान में आज सोमवार से 5 दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर शास्त्री नगर स्थित सालासर बालाजी मंदिर के प्रांगण में प्रारंभ हुआ।
समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश गुलाबानी ने बताया कि मुंबई से गुरुजी नवनीत भाई शाह के सानिध्य में 5 जनों की टीम रश्मिका बेन शाह, जयश्री पटेल, दीक्षित भाई परवेज, जुगल किशोर, स्थानीय थेरेपिस्टों के साथ 6 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह साइटिका, जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल, गठिया आदि असाध्य रोगों का नि:शुल्क उपचार करेंगे। सायं में गुरुजी निःशुल्क प्रशिक्षण भी देंगे।
आज गुरुजी के भीलवाड़ा आगमन पर समिति के जयकिशन गुलाबानी, हेमंत मैठाणी, जगदीश दरियानी, ओम प्रकाश तापड़िया, कमल लधानी, हरीश गुरबाणी बलराम, ने स्वागत किया। भगवान झूलेलाल एवं स्व सदगुरु चिमन भाई दवे की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना से शिविर प्रारम्भ हुआ।

इस अवसर पर देवानंद फुलवानी, सुगनामल कलवानी, दिलीप भाई, विशाल जोशी, नवीन लखवाणी आदि उपस्थित थे।
















