विराट हिन्दू सम्मेलन में कलश यात्रा के साथ हुआ धर्मसभा का आयोजन ;संतो ने हिंदुत्व को लेकर दिया उद्बोधन

BHILWARA
Spread the love




*भीलवाड़ा फोकस/ इस्लाम खान*

हिण्डोली।   क्षेत्र के ग्राम टोकड़ा में सोमवार  को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया ।इस दौरान कार्यक्रम की शुरुवात कस्बे के राउमावि स्थित गणेश  मंदिर में पूजा अर्चना के साथ 111 कन्याओं ,महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए ।एवं डीजे की धुन पर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए कलश यात्रा  बालाजी मंदिर प्रांगण  कार्यक्रम स्थल पर पहुंची ।

इस दौरान कलश यात्रा का कस्बे में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।एवं यात्रा के दौरान एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम एवं वंदे मातरम जय श्री राम के नारे गुंजायमान रहे।


          कार्यक्रम स्थल पर भारत माता की तस्वीर पर तिलक एवं माल्यार्पण के साथ बाबा बालकदास महाराज ने कार्यक्रम की शुरुवात की ।


      मंच पर रामेश्वर महादेव पीठाधीश्वर बाबा बालकदास महाराज ने ग्रामजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्व हिन्दू समाज को संगठित होने की आवश्यकता हे ।एवं व्यक्ति को प्रतिदिन नियमित  मंदिर दर्शन करने का नियम बना ले ।साथ ही वर्तमान में देश में चल रहे हालातों से रूबरू किया ।उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ सामाजिक ज्ञान होना आवश्यक हे ।बच्चो को टेक्निकल शिक्षा ,के साथ ही धार्मिक ,सामाजिक सरोकार एवं धर्म के प्रति जागृत करने के लिए प्रेरित करे ।


  कार्यक्रम में  देव लाल माली , शांतिलाल जैन ,दिनेश  शर्मा, बनवारी वैष्णव, महेंद्र पांचाल और अशोक प्रजापत, दयाराम  माली सहित सेकडो ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में टोकड़ा ,ब्राह्मणों की  झोपड़ियां ,चेनपुरिया ,सेलादाता,और काली डूंगरी आदि गावो के लोगों ने भाग लिया।