BHILWARA

ग्रामीणों की मांग,दुर निकले बाईपास,यथावत रहै पडेर का मार्केट



गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर,से गुजर रहे नेशनल हाईवे148 डी के 114.650 से किमी 158.650 तक सडक के चौडाई करण एवं 4 लेन निर्माण की आपत्ति को लेकर ग्रामीणों ने चौड़ाईकरण के विरोध में बैठक आयोजित कर उपखंड कार्यालय जहाजपुर में ज्ञापन सौंपा,बाइपास रोड निकालने की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं किया तो लोग नेशनल हाईवे 148डी पर भूख-हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे,

[metaslider id=”6448″]

पडेर में सभी सरकारी विभाग एवं कार्यालय,धार्मिक स्थल,अस्पताल,पूलिस थाना,उप तहसील कार्यालय की ओर हैं जवाहरनगर बस्ती के लोगों को सडक पार करके जाना पडेगा,जिससे दुर्घटना बढ़ने का खतरा है,पूर्व में नेशनल हाईवे 148डी बनाया उस समय सड़क को जवाहरनगर बस्ती से 15 फीट ऊंचा बना दिया था,तब से ही हर वर्ष बरसात के मौसम में 500 घरों में पानीभर जाता है,

ग्रामीणों ने बताया फोर लाइन में लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए,मांगे नहीं मानने पर मजबूर होकर आन्दोलन का रुखअपनाना पडेगा,इस मौके पर कैलाशचंद्र तिवाड़ी,पूर्व उपप्रधान अंजनी कुमार,रामबाबू शर्मा,जमालुदीन,खलील मोहम्मद,मोहम्मद हुसैन,भवानी लाल माली, सुनिल सुखवाल,सत्नारायण सुखवाल,योगेशशर्मा,बुदीप्रकाश भाट, राजेश कुमार पाराशर,गोपाल सेन,भावु तिवाड़ी,राधेश्याम सुखवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!