महुआ में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

BHILWARA
Spread the love



महावीर वैष्णव महुआ कस्बे में स्थित बस स्टैंड पर हनुमान जी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर पर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया और प्रातः वेला बालाजी महाराज को स्नान, अभिषेक , कर चोला  चढा कर, उसके पश्चित बालाजी महाराज के मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई जिसको लेकर भक्तों ने बालाजी महाराज के छप्पन भोग की झांकी के दर्शन करने में भक्तों की भीड़ देखी गई।शाम 4 बजे बाद बालाजी महाराज की गाजे बाजे एवं धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टैंड स्थित बालाजी महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बालाजी मंदिर पर पहुंचे जहां बालाजी महाराज की महाआरती उतार कर छप्पन भोग का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया गया। और रात्रि में भजन संध्या  का आयोजन होगा।