BHILWARA

आसींद में गूंजेगी प्रभु श्री राम की महिमा: आज से भव्य ‘श्री रामकथा अमृतवर्षा’ का आगाज, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब



आसींद । नगर में आज से नौ दिवसीय भव्य ‘श्री रामकथा अमृतवर्षा’ का धार्मिक अनुष्ठान नरसिंह द्वारा मंदिर में शुरू हो चुका है। समाज में सनातन धर्म, गौ सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही यह कथा 23 मई से 1 जून तक चलेगी। कथा के शुभारंभ के अवसर पर नगर में एक भव्य एवं मंगलमय कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक लाल और पीले वस्त्र पहनकर, सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए शामिल हुईं। शोभा यात्रा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिपूर्ण मंगल गीतों के साथ नगर के मुख्य मुख्य मार्गो सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।  जगह-जगह नगरवासियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। नगर भ्रमण के बाद यह कलश यात्रा सीधे मुख्य कथा स्थल ‘नृसिंह द्वारा मंदिर’ पहुँचेगी, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर कथा की विधिवत शुरुआत की जाएगी। इस नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा के मुख्य कथावाचक अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध संत श्री धर्मेन्द्र दास महाराज (संकल्प अयोध्या धाम) हैं। प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महाराज श्री के मुखारविंद से श्रद्धालु प्रभु श्री राम की महिमा और उनकी दिव्य लीलाओं का रसपान कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!