मांडलगढ़ । pm नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की पहल देशभर में जारी है बड़ी संख्या में देशवासी pm मोदी की पहल को सार्थक बनाने में जुटे हुए है। इसी तर्ज पर विधायक गोपाल शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल विश्नोई के सानिध्य व सीआई घनश्याम मीणा के नेतृत्व में नगरवासियों, पुलिसकर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से नगर के पुलिस थाना परिसर से साईकिल रैली का शुभारंभ रविवार सुबह 6 बजे से किया गया। विधायक गोपाल शर्मा ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। साइकिल रैली नगर की नई आबादी,अस्पताल रोड़, स्टेच्यू सर्किल,कोर्ट रोड़ होते हुए सर्किट हाउस पर पहुंची। यहां पर विधायक गोपाल शर्मा ने रैली को सम्बोधित करते हुए बताया कि विश्व मे ईंधन संकट का दौर जारी है ऐसे में देशहीत में हर आम व खास को ईंधन की खपत को कम करने के लिए आगे आने की जरूरत है। विधायक शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आह्वाहन किया है कि बिना जरूरत के यात्रा को टाले, भृमण को फिलहाल निरस्त करें वहीं आवश्यक होने पर ही वाहनों का उपयोग करे अन्यथा नही। विधायक शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र का हरवासी इस संकट के दौर में pm मोदी के साथ है व उनके निर्देशों की पालना की जा रही है। साईकिल रैली में भाजपा के युवा नेता गोपाल,मनोज सनाढ्य,मुकेश व्यास,पूर्व पार्षदनीलकमल पटवा, खंडेलवाल,अकरम मोहम्मद सहित अन्य कार्मिक एवं नगरवासियों ने pm मोदी की ईंधन बचाओ की पहल पर साइकिल रैली का आयोजन नगरवासियों को ईंधन बचाने का संदेश दिया।
